Himachal Pradesh Heavy Rain: इस बार देर से आए मानसून ने पर्वतीय राज्यों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक आफत की बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में मानसून (Himachal Monsoon) की शुरुआत के साथ भारी बारिश हुई है। चंबा, शिमला और लाहौल-स्पीति समेत कई इलाकों में बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। राज्य की 45 से अधिक सड़कें बंद हो गई है। वहीं मनाली-लेह हाईवे भी ब्लॉक (Manali-Leh Highway Block) है। सड़कों के ब्लॉक होने से यातायात काफी प्रभावित हुआ है।

इधर जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार सुबह 2 बार बादल फटा। भलेसा के कलालगीसर इलाके में बादल फटने से बाढ़ आ गई। ढेर सारा मलबा पहाड़ी से बहकर सड़क पर आ गया। इससे रास्ता ब्लॉक हो गया। जबकि अरुणाचल प्रदेश में भी बाढ़ और लैंडस्लाइड जमकर कहर बरपा रहे हैं। अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुराने बैरियर के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। इसके चलते दोनों ओर का यातायात बाधित हो गया। मलबा हटाने के बाद सड़क पर यातायात बहाल कर दिया गया गया है।

लाहौल-स्पीति में नाले में बाढ़, मनाली-लेह मार्ग बंद

लाहौल घाटी के जिस्पा क्षेत्र में देर रात नाले में अचानक बाढ़ आने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। इसके कारण मनाली-लेह मार्ग को फिर से बंद करना पड़ा। सड़क बंद होने से दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए, जिनमें कई पर्यटक भी शामिल थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने केलांग से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

जम्मू-कश्मीर में दो बार बादल फटा (Jammu and Kashmir Cloudburst)

बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर के डोडा में 2 बार बादल फटा। भलेसा के कलालगीसर इलाके में बादल फटने से बाढ़ आ गई। ढेर सारा मलबा पहाड़ी से बहकर सड़क पर आ गया। इससे रास्ता ब्लॉक हो गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राहत और बचाव कार्य जारी है। खलजुगासर इलाके में बादल फटने से फसलें, बाग और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ के पानी के साथ सड़कों पर कीचड़ और मलबा बहता दिखाई दिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा न करें और सुरक्षित जगहों पर रहें।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m