GST Collection In June: गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी कलेक्शन हर महीने खुद का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। जून में जीएसटी कलेक्शन में बंपर उछाल आया है। जीएसटी कलेक्शन से केंद्र सरकार की तिजोरी जमकर भर रही है। जून में ₹1.95 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। June GST Collection सालाना आधार पर करीब 14 फीसदी बढ़ा है। भारीभरकम जीएसटी कलेक्शन से मोदी सरकार की भी बल्ले-बल्ले हो गई है। मोदी सरकार ने जुलाई महीने के पहले दिन जून महीने में जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए।
वहीं कुल जीएसटी कलेक्शन में राज्यों की हिस्सेदारी की बात करें, तो उत्तर प्रदेश और असम का सबसे बड़ा योगदान रहा है। UP के जीएसटी संग्रह में जहां 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं असम के संग्रह में 17 फीसदी का उछाल आया है।

जून महीने के लिए सकल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) संग्रह पिछले साल के जून महीने में दर्ज किए गए 1,71,105 करोड़ रुपये की तुलना में 13.9 (14) फीसदी से बढ़कर 1,94,812 करोड़ रुपये (लगभग ₹1.95 लाख करोड़) हो गया है। मई में ये सालाना आधार पर 3.2% बढ़ा था। इंपोर्ट टैक्स की मजबूत वसूली से जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के बिल्कुल करीब पहुंच रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जून महीने में सकल घरेलू राजस्व सालाना आधार पर 6.5 फीसदी उछलकर 1,34,774 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते साल की समान अवधि में 1,26,505 करोड़ रुपये था। वहीं, सकल इंपोर्ट रेवेन्यू में 34.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 44,608 करोड़ रुपये बढ़ा और ये तेजी के साथ 60,038 करोड़ हो गया है।
GST रिफंड में भी 29.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी
सरकार के जारी आंकड़ों के मुताबिक जून में GST रिफंड में भी 29.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बार का GST रिफंड ₹32,436 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल की इस अवधि में ₹25,121 करोड़ था। रिफंड को हटाकर जून में शुद्ध जीएसटी कलेक्शन ₹1,62,377 करोड़ रहा है, जो कि जून 2025 में 1,45,984 करोड़ रुपए था। इसमें सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।

UP-असम टैक्स कलेक्शन में आगे
अगर राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश और असम जून में जीएसटी कलेक्शन के मामले में सबसे रहा। उत्तर प्रदेश के जीएसटी संग्रह में जहां 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं असम के संग्रह में 17 फीसदी का उछाल आया है। इसके साथ ही पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र में क्रमशः 14 फीसदी, 12 प्रतिशत और 9 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। वहीं तमिलनाडु (2 फीसदी), राजस्थान (5 फीसदी) और मध्य प्रदेश में 5 फीसदी जीएसटी कलेक्शन घटा है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

