शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में लव जिहाद के बाद अब किन्नर जिहाद का मामला सामने आया है। यहां किन्नर डेरों में धर्मांतरण का दावा किया गया है। हिंदू किन्नरों का आरोप है कि उन पर मुसलमान बनने का दबाव बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कोर्ट के आदेश पर मकान कुर्क करने पहुंची बैंक की टीम, परेशान होकर शख्स ने गोली मारकर की आत्महत्या
किन्नर सुरैया हाज़ी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप है। हिंदू किन्नरों ने कहा कि उन्हें गाय का मांस खिलाया जाता है और नमाज, कलमा पढ़ाई जाती है। हिंदू किन्नरों से पैसा इकट्ठा कर मदरसे और मस्जिद बनवाए जाते हैं। नवरात्रि के उपवास भी दबाव में तुड़वाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: विधायक ने मंच से दी अधिकारियों को चेतावनी,कहा- मंदिर को हाथ लगाया तो प्राण त्याग देंगे, देखें Video
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर हिन्दू किन्नरों को लोहे की रॉड से भी मारा जाता था। भोपाल, सागर, इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद, इटारसी समेत कई जगह हिंदू किन्नरों को मुस्लिम बनाने का आरोप है।

