हिसार। जिले में देह व्यापार और अन्य अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अर्बन एस्टेट क्षेत्र के होटल बलिश और ए टू ज़ेड होटल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल ए टू ज़ेड के मालिक और होटल बलिश के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों होटलों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिकिंग से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी वुमेन सेफ्टी प्रिया शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों होटलों में दबिश दी। छापेमारी के दौरान कई कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक परिस्थितियों में मिले। सभी संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। जांच में होटल संचालकों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन होटलों में देह व्यापार के लिए महिलाओं को उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से लाया जाता था। पुलिस ने मौके से 18 महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होटल, गेस्ट हाउस और लॉज संचालकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने प्रतिष्ठानों का संचालन कानून के दायरे में करें। यदि किसी भी होटल या गेस्ट हाउस का इस्तेमाल देह व्यापार या अन्य अनैतिक गतिविधियों के लिए किया जाता है तो संचालक, प्रबंधक और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जिले के सभी होटल, गेस्ट हाउस, रिसॉर्ट और लॉज संचालकों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक ग्राहक का वैध पहचान पत्र लें, पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसपी ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की गरिमा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
- Jharkhand Top News: Ranchi T20 का क्रेज, हाईकोर्ट की सख्ती और करोड़ों की पेंशन से लेकर चोरी-ठगी तक… एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की 9 बड़ी खबरें
- कैमूर में ट्रॉली बैग से 14 किलो गांजा बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार
- जावरा के प्रेसिडेंट होटल कांड में बड़ा मोड़: विजय दगदी ने वीडियो जारी कर खाया जहर; ‘जावरा सिटी’ पेज संचालक पर गंभीर आरोप, समाज में रोष
- 4 लेयर वाले स्मैक सिंडिकेट का विदिशा पुलिस ने किया पर्दाफाश, भोपाल से हो रहा था ऑपरेट, महिला समेत 6 गिरफ्तार
- 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर को झटका, DJ कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

