Technology Desk : HMD ने भारतीय बाजार में अपना नया अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन HMD Vibe 2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के Vibe 2 5G का प्रो मॉडल है, जिसमें डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी के साथ कई अपग्रेड दिए गए हैं। स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।

HMD Vibe 2 Pro 5G की कीमत
HMD Vibe 2 Pro 5G को दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है।
6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹15,999
8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹17,999
लॉन्च ऑफर के तहत दोनों वेरिएंट क्रमशः ₹14,999 और ₹16,999 में उपलब्ध होंगे। फोन को Silver Mist, Aqua Green और Cosmic Purple कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर
HMD Vibe 2 Pro 5G में 6.78 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है। कंपनी के मुताबिक, फोन को दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे।
64MP Sony कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
22 भारतीय भाषाओं में AI सपोर्ट
HMD Vibe 2 Pro 5G में Sarvam का Indus AI सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह AI फीचर 22 भारतीय भाषाओं में काम करता है। इसके जरिए कंटेंट ड्राफ्ट करने, सवालों के जवाब देने और प्लानिंग जैसे काम किए जा सकते हैं।फोन को Sanchar Saathi ऐप के साथ भी लॉन्च किया गया है।
6,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग
पावर बैकअप के लिए HMD Vibe 2 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। कुल मिलाकर, HMD Vibe 2 Pro 5G में पिछले मॉडल की तुलना में बड़ा 120Hz डिस्प्ले, ज्यादा क्षमता वाली बैटरी और 64MP Sony कैमरा जैसे प्रमुख अपग्रेड मिलते हैं। इसकी शुरुआती लॉन्च ऑफर कीमत ₹14,999 रखी गई है।


