Home Tutor Makes Negative Reels on PM Modi From Kids: बच्चों से पीएम मोदी पर नेगेटिव रील बनवाने का बहुत ही गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। होम ट्यूटर ने सारी हदें पार करते हुए छोटे-छोटे बच्चों से पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक और राजनीतिक नफरत से भरी रील्स बनवाई। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी पर आपत्तिजनक और नेगेटिव रील्स वायरल होने के बाद होम ट्यूटर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मेटा इंडिया, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय और एटा प्रशासन से दो हफ्ते में रिपोर्ट तलब की है।
दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले का है। ‘प्रतिभा एडू स्क्वॉड’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाली होम ट्यूटर ने पहले तो बच्चों से पीएम मोदी पर आपत्तिजनक रील्स बनवाई। उसके बाद सोशल मीडिया पर उसे वायरल भी कर दिया।

ट्यूटर लगातार कोचिंग/ट्यूशन सेंटर में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों से कथित तौर पर राजनीतिक रूप से संवेदनशील, स्क्रिप्टेड और आपत्तिजनक रील्स बनवा रहा था। रील्स में टीचर को बच्चे बताते हैं कि किसी की बोतल चोरी हो गई, किसी का कुछ सामान, इस पर टीचर पूछती है कि इतनी सब चोरियां कौन कर रहा है। इस पर बच्चे पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं और बाद में बच्चे खुद को छोटे कॉकरोच कहते हुए नजर आ रहे हैं। ये बच्चे मुश्किल से 6 से 10 साल के दिख रहे हैं। इस रील्स को लोग मासूमों के दिमाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत भरने और उनसे आपत्तिजनक बातें बुलवाने की साजिश करार दे रहे हैं।
महिला होम ट्यूटर के खिलाफ एफआईआर दर्जः पुलिस
मामला बढ़ने पर एटा पुलिस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘प्रतिभा’ नाम की एक होम ट्यूटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वो इंस्टाग्राम पर ‘प्रतिभा एडू स्क्वॉड’ नाम से हैंडल चलाती है। आरोप है कि यह ट्यूटर अपने यहां पढ़ने आने वाले बच्चों का ब्रेनवाश कर रही थी। उनसे पीएम मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नफरत फैलाने वाले वीडियो शूट कराकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही थी।
NHRC की पीठ सख्त, 2 हफ्ते के भीतर रिपोर्ट तलब
मामले में ‘राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग’ (NHRC) ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और जिलाधिकारी (DM) मेटा इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं कंट्री हेड इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव को नोटिस जारी किया है। NHRC ने सभी पक्षों से इस पूरे मामले में की गई कार्रवाई (ATR) की विस्तृत रिपोर्ट दो हफ्तों के भीतर दाखिल करने को कहा है। आयोग ने इसे बच्चों की गरिमा, निजता, मानसिक सुरक्षा और उनके सीधे शोषण का मामला मानते हुए केंद्र सरकार से लेकर मेटा इंडिया तक को कटघरे में खड़ा किया है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

