पंजाब में देर रात जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक भयानक हादसा हुआ। ट्रक का अचानक टायर फटने के कारण वह पुल से नीचे गिर गई जिसमें ट्रक चला रहे ड्राइवर की मौत हो गई है। ड्राइवर बेहद बुरी तरह से फंसा हुआ था, जिसे निकलने में बहुत समय और मेहनत लगी। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तब उसकी मौत हो गई थी।
मृतक ड्राइवर की पहचान मुनेश पटेल के रूप हुई है। दोनों भाई यूपी के फतेहपुर के रहने वाले हैं। दोनों भाई ट्रक से सामान भरकर एक से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे हादसे में हेल्पर हादसे में बाल-बाल बच गया। सभी जख्मी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

अचानक फटा ट्रक का टायर
हादसे में बचने वाले पीड़ित पीयूष पटेल ने बताया कि वह जम्मू से अमृतसर सामान लोड करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक ट्रक का टायर फट गया और नीचे गिर गया। ट्रक का शीशा टूटने के कारण मैं बाहर आ गया। जबकि मेरा भाई ड्राइवर उसी में फंस गया। मैंने उसे बुलाया पर वह बोल नहीं रहा था। वह पूरी तरह से उसमें फंस गया था।
- रायपुर में लगा ‘स्वदेशी हाट’: महिला कारोबारियों और स्व-सहायता समूहों ने लगाए स्टॉल, स्थानीय उत्पादों को खरीदने का दिया संदेश
- Jharkhand Railway Project: झारखंड के 3 जिलों को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी, 291.881 किमी लंबी लाइन की DPR तैयार,14,550 करोड़ की परियोजना
- छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा: सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलते ही हुआ जहरीली गैस का रिसाव; 1 मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर
- नॉर्दर्न रिज संरक्षण की ओर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, 277.56 एकड़ जमीन आरक्षित वन घोषित
- भीषण हादसा : जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आग की चपेट में, गाड़ी मालिक गायब
