जयपुर-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार सुबह दो ट्रालों की टक्कर से हड़कंप मच गया। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्राले में आग लगने की आशंका जताई गई। इस घटना में एक चालक की मौत होने की सूचना भी सामने आई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हाईवे नंबर-48 पर साहबी पुल से आगे टाटा मोटर्स के नजदीक हुआ। यहां रोड़ी से भरा एक ट्राला आगे चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा क्रेशर से भरा दूसरा ट्राला उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर हालात गंभीर हो गए।
हादसे के बाद ट्राले में आग लगने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग किस वजह से लगी। चालक की मौत टक्कर के कारण हुई या वह आग की चपेट में आया, इस बारे में भी स्थिति साफ नहीं है।
घटना के बाद हादसे की भयावहता सामने आई है। फिलहाल मृतक चालक की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

