मुकेश मेहता, बुधनी (सीहोर): मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गड़रिया नाला क्षेत्र में सुबह करीब 4 बजे सड़क किनारे खड़े एक डम्पर से पीछे से तेज रफ्तार आयशर ट्रक जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

READ MORE: शहडोल SECL खदान हादसा: वादों से मुकरा ठेकेदार, न्याय के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित

हादसे में एक युवक और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायल को तत्काल उपचार के लिए बुधनी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

READ MORE: बोरी की जघन्य घटना: CM डॉ. मोहन ने पीड़िता को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि अंधेरा और सड़क किनारे खड़ा डम्पर हादसे की वजह हो सकता है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m