अजायरविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल के SECL सोहागपुर क्षेत्र की बंगवार कोयला खदान में 5 जून को हुए दर्दनाक हादसे का जख्म एक बार फिर हरा हो गया है। SECL बंगवार अंडर ग्राउंड कोल माइन में एयर ब्लास्ट और रूफ फॉल हादसे में घायल हुए ठेका मजदूरों और उनके परिजनों का गुस्सा अब फूट पड़ा है। ठेकेदार पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवारों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर न्याय, आर्थिक सहायता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
READ MORE: बोरी की जघन्य घटना: CM डॉ. मोहन ने पीड़िता को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
शहडोल जिले के सोहागपुर SECL के बंगवार अंडर ग्राउंड कोल माइन में 5 जून को एयर ब्लास्ट और रूफ फॉल हुए इस भयानक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि अंजनी बैगा, अमित, प्रेमलाल और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हुए थे, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी ये मजदूर पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए हैं और काम करने में असमर्थ हैं।
READ MORE: साहब! हम थक चुके… न्याय की आस में पहुंचे किसान ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
पीड़ितों का आरोप है कि ठेकेदार रवि जायसवाल और उसके मुंशी ने इलाज का खर्च और पूरी मजदूरी देने का वादा किया था, लेकिन अब वे अपने वादे से मुकर चुके हैं। घायल अंजनी बैगा की पत्नी इन्द्रवती ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई कि पति के पैर और सिर में गंभीर चोटें हैं, घर की आय बंद हो चुकी है और अब छोटे बच्चों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। बेबस परिवारों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि ठेकेदार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द से जल्द उनका हक और बकाया मुआवजा दिलवाया जाए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

