परवेज खान, शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां करैरा-भितरवार मार्ग पर स्थित हाजीनगर के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को बेरहमी से रौंद दिया। इस भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

‘सतना ढाबा’ पर खूनी संघर्षः खाना खाने के बाद बिल मांगना पड़ा भारी, बदमाशों ने मचाया जमकर उत्पात

हाजीनगर के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीती रात करैरा-भितरवार रोड पर हाजीनगर के पास उस समय हुआ जब चारों लोग सड़क किनारे खड़े हुए थे। इसी दौरान रफ्तार से आ रहे डंपर के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और डंपर सीधे खड़े लोगों पर चढ़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

डंपर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे डंपर चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m