दीपक कौरव, नरसिंहपुर। जिले के बरमान और राजमार्ग के बीच NH-44 पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में छिंदवाड़ा के कुलदीप डहरिया और दिनेश कुशवाहा की मौत हो गई। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भोजशाला फैसले के बाद विदिशा के विजय मंदिर पर बढ़ीं उम्मीदें: प्रियंक कानूनगो बोले- देश में चल रहा
नरसिंहपुर के बरमान और राजमार्ग के बीच की घटना
दरअसल वायरल वीडियो नरसिंहपुर के बरमान और राजमार्ग के बीच का है जहां 14 मई को छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के रहने वाले कुलदीप और दिनेश सागर जिले से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे तभी नेशनल हाईवे 44 पर अचानक ऑल्टो कार अनियंत्रित हो गई और कार पलटी खाते हुए हाईवे के दूसरे किनारे जा पहुंची।
भोपाल में तनाव के बीच ADCP शालिनी दीक्षित का वीडियो वायरल: माइक संभालकर भीड़ से कहा- ‘इंशाअल्लाह
कुलदीप डहरिया और दिनेश कुशवाहा की मौत
इस भीषण सड़क हादसे में कुलदीप डहरिया उम्र 42 साल और दिनेश कुशवाहा उम्र 38 साल की मौत हो गई हैं। इस भीषण सड़क हादसे का वीडियो नेशनल हाईवे के किनारे बने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना के 3 दिन बाद वीडियो वायरल हो रहा है।

