नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, वाहन चालक द्वारा ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शव वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने में पुलिस और राहत दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और मामले की जांच जारी है।बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे।