कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर के बिजौली थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। होटल से खाना खाकर स्कूटी से घर लौट रहे एक परिवार को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी पर सवार पांच लोग कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े। इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
इलाज के दौरान दोनों बच्चों ने तोड़ा दम
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही यूपी नंबर की एक सफेद कार ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार सभी लोग सड़क पर उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया था। हादसे में स्कूटी सवार रवि राजे, नरेंद्र सिंह, अजय सिंह सहित दो मासूम बच्चे निशांत राजे और गर्वित राजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान पांच वर्षीय निशांत राजे और छह वर्षीय गर्वित राजे की मौत हो गई।
ट्विशा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, पद के दुरुपयोग
आरोपी कार चालक सोनू नटराजन यूपी का
दोनों बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना छह जून की बिजौली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा इलाके की है। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा और हाईवे पर लगे अन्य कैमरों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक सोनू नटराजन निवासी गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
ट्विशा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, पद के दुरुपयोग और सरकारी योजना
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

