शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। चलती सीएनजी कार में आग लगने से बाप-बेटा जिंदा जल गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।
दोनों की आग की चपेट में आने से मौत
दरअसल शहर के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन सड़क पर चल रहा था तभी चालक को नींद आ गई और वाहन सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों से जा टकराया। कार में सीएनजी किट लगे होने के कारण गाड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कार में सवार बाप-बेटे दोनों आग की चपेट में आने से मौत हो गई।
तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने किया सुसाइड: पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम,
बताया जाता है कि छिंदवाड़ा निवासी बाप-बेटे उत्तरप्रदेश से आ रहे थे, तभी यह घटना हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि दोनों सवार समेत वाहन जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या सीएनजी गैस रिसाव माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सस्पेंडः जन्मदिन मनाने का वीडियो हुआ था वायरल, बाइक चोरी के आरोपी के कंधे पर बैठे

