होशियारपुर. जिले के एक सरकारी स्कूल से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक छात्रा के साथ रेप मामले ने सबके होश उड़ा दिए। दुख की बात है कि यहां का शिक्षक ही भक्षक बन गया है, खबर है कि होशियारपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर द्वारा एक 11 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस घिनौनी हरकत का तब पता चला जब बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसके माता-पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
28 अगस्त- पंजाब के होशियारपुर जिले में पुलिस ने 11 वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में सरकारी स्कूल के 52 वर्षीय हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 11 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्ची को सफेद रंग की नशीली गोली खिलाई और इसके बाद गांव के श्मशान घाट के पास उसे बहला कर उसे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
नाबालिग बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया है आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है।
तबियत बिगड़ी तो खुला राज
पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि 27 अगस्त को उनकी बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब वह जिले के सिविल अस्पताल में पहुंचे तो वहां डाक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। बताया जा रहा है कि, बच्ची को ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो रही थी, जिसके चलते उसका तुरन्त इलाज शुरू करवाया गया। बच्ची की हालत इतना ज्यादा खराब थी कि, उसकी ब्लीडिंग अगले 4 दिन तक नहीं रुकी। इसके अलावा उसके शरीर पर कई चोटों के निशान भी थे।
छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। जब उन्होंने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो बेटी ने रोते हुए बताया कि स्कूल का हेडमास्टर पिछले काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा है। वह उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने के साथ-साथ गलत तरीके से शरीर को छूता है तथा किसी को इस बारे में बताने पर स्कूल से नाम काटने की धमकियां देता है। हेडमास्टर ने छात्रा इतना डराया हुआ था कि, वह 3 महीने से घर पर बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी, लेकिन हिम्मत कर उसने सारी बातें अपने घर वालों को बताई।
पिता ने बताया कि हेडमास्टर उनकी बेटी को धमकियां दे रहा था कि, अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे स्कूल से निकाल देगा और बदनाम कर देगा बेटी बुरी तरह से डरी हुई थी और यही कारण है कि वह इस बात को किसी को नहीं बता पा रही थी। पुलिस सारे मामले की जांच करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है.
- इटली दूतावास ने फर्जी दस्तावेजों पर पाकिस्तानी छात्रों को दी चेतावनी, कहा- भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर नतीजे
- सुपौल में विदेश भेजने के नाम पर ठगी, बसमतिया टूर एंड ट्रेवल्स सील, संचालक फरार
- Ranchi Crime: ‘अयोध्या का पंडित’ बनकर बुजुर्ग महिला को फंसाया, मंत्र पढ़ने के नाम पर उतरवाए गहने, 20 लाख लेकर फरार
- होशियारपुर में 11 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, सरकारी स्कूल का 52 वर्षीय हेडमास्टर गिरफ्तार; तबीयत बिगड़ने पर खुला मामला
- गांजे की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, कमरे में मिले नोटों के बंडल, एक क्विंटल गांजा और लाखों रुपए कैश बरामद



