होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां 4 साल की बच्ची को अवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला। इस खबर के समाने आने के बाद इलाके में ग़म का माहौल है। मृतक बच्ची की पहचान 4 वर्षीय गुनगुन के रूप में हुई है। बच्ची का परिवार मूल रूप से यूपी के लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। पंजाब में यह परिवार मजदूरी कर अपना जीवन गुजारा करता था, लेकिन अब इस परिवार में दुख का पहाड़ टूटा है।
जानकारी मिली है कि रामजीवन और उनकी पत्नी प्रीति बसी जलाल के पास खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गुनगुन को 100 मीटर दूर पेड़ों की छांव के नीचे लिटाया हुआ था। इसी दौरान अचानक कुत्तों का एक झुंड आया और उसने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे घसीट कर अपने साथ ले गए। जब परिजनों ने देखा तो किसी तरह बच्ची को कुत्तों से छोड़ने का प्रयास किया।
बच्ची की चीखें सुनकर उसके माता-पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जहां गुनगुन गंभीर रूप से घायल मिली। परिजन आनन-फानन में बच्ची को टांडा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। स्थिति नाजुक होने के कारण उसे होशियारपुर रेफर कर दिया गया। वहां देर रात ईलाज के दौरान गुनगुन की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद उसके पता पिता और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही कुत्तो के इस हमलें से आसपास के लोगो में दहशत बनी हुई है।
- मारपीट से आहत युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
- CM मान ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में दिल्ली पुलिसकर्मियों के प्रवेश को कहा- “तालिबानी रवैया”, घटना की करी कड़ी निंदा
- पप्पू यादव बोले, राहुल-प्रियंका की हत्या की साजिश, मोदी-शाह को देश छोड़ने तक की दे डाली चेतावनी!
- खरखौदा को औद्योगिक पहचान दिला रही मोदी-नायब सरकार, हुड्डा पर बरसीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
- Ranchi News: दुर्गा पूजा से पहले रांची में सफाई व्यवस्था पर संकट, 2 हजार सफाईकर्मी करेंगे हड़ताल

