अनमोल मिश्रा, सतना। एमपी के सतना जिला अस्पताल में मरीजों की जान भगवान भरोसे है। दरअसल, यहां देर रात प्रसूताओं के प्रसव होने वाले जगह सामान्य प्रसव होने वाले जगह में अजगर का बच्चा पहुंच गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना बुधवार देर रात की है।
देर रात करीब 1 बजा था। लेबर रूम में मौजूद लोगों की जमीन पर रेंगते एक जानवर पर गई। जब उन्होंने गौर से देखा तो अजगर का बच्चा निकला जिसके बाद नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने तत्काल सुपरवाइजर को इसकी जानकारी दी। सफाई कर्मचारी को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद अजगर के बच्चे को पकड़ कर परिसर से बाहर निकाला गया।
बताया जाता है कि अस्पताल परिसर के पास झाड़ियां और कचरे जमा हैं। आशंका है कि अजगर का बच्चा उसी रास्ते वार्ड में पहुंचा होगा। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर की साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, वही इस मामले को लेकर अभी तक किसी भी जिम्मेदारों का बयान सामने नहीं आया है।

