संजीव,सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में पुलिस की साइबर सेल ने अक्टूबर महीने में 31 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने शुक्रवार, 6 नवंबर को सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए। यह कार्रवाई CEIR पोर्टल और तकनीकी निगरानी की मदद से की गई।
पुलिस आयुक्त ममता सिंह, IPS, ADGP के मार्गदर्शन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त साइबर राजदीप मोर के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कमल सिंह और उनकी टीम ने यह सफलता हासिल की।

तकनीकी निगरानी से ट्रेस किए गए मोबाइल
साइबर सेल की टीम ने डिजिटल विश्लेषण, तकनीकी निगरानी और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से विभिन्न कंपनियों के गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस किए। इसके बाद उन्हें बरामद कर लिया गया।
साइबर सेल की टीम ने डिजिटल विश्लेषण, तकनीकी निगरानी और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से विभिन्न कंपनियों के गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस किए। इसके बाद उन्हें बरामद कर लिया गया।
मोबाइल सौंपने के कार्यक्रम में साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक जोगिंदर सिंह ने फोन उनके वास्तविक मालिकों को दिए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जताई और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
CEIR पोर्टल से ऐसे खोजे गए गुम मोबाइल
साइबर एक्सपर्ट सहायक उप निरीक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि मोबाइल गुम होने की शिकायतें CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की गई थीं।
शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने डिजिटल ट्रैकिंग और तकनीकी संसाधनों की मदद से मोबाइल फोन का पता लगाया। इसके बाद उन्हें बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद संबंधित मोबाइल को ब्लॉक किया जा सकता है। इससे उसके दुरुपयोग की संभावना कम होती है। साथ ही मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी में भी मदद मिलती है।
मोबाइल गुम हो जाए तो क्या करें?
सोनीपत पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर बिना देरी किए CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल से भी संपर्क करें।
पुलिस के मुताबिक, समय पर शिकायत दर्ज कराने से मोबाइल को ब्लॉक करने और उसकी लोकेशन ट्रेस कर बरामद करने की संभावना बढ़ जाती है। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

