हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्राइमरी टीचर (मेवात कैडर) के 1456 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए चयनित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
चंडीगढ़। हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्राइमरी टीचर (मेवात कैडर) के 1456 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्राइमरी टीचर (मेवात कैडर) के 1456 पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया है।
अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। चयनित सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
रिजल्ट देखने के लिए लिंक:
hssc.gov.in/file/ac1f23cd-…


