Today’s Top News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने गोमाता की विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत गौधाम परिसर का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की टीम ने उन्हें उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हिरासत में लिया.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के शासकीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर विधानसभा में सवाल उठने लगे हैं. पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ में योग्य और प्रतिभाशाली लोग नहीं हैं, जो अधिकांश विश्वविद्यालयों में बाहर के लोगों को कुलपति बनाया जा रहा है.

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शादी समारोह के दौरान एक युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ की, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र के कोरबी चौकी इलाके का है.

रायपुर. रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शनिवार को वर्ष 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत लगी. इस अदालत में लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोग अपने विवादों के समाधान के लिए पहुंचे. आपराधिक, चेक बाउंस, पारिवारिक, बैंक रिकवरी, विद्युत, राजस्व और यातायात जैसे राजीनामा योग्य लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति से त्वरित निस्तारण किया गया. 159 प्रकरण मामलों पर आपसी राजीनामा के लिए सुनवाई की गई, जिसमें से कुल 57 प्रकरणों का निराकरण हआ. इन मामलों में कुल 2 करोड़ 46 लाख रुपए से अधिक का भुगतान किया गया.

दुर्ग. हत्या के प्रयास के एक मामले की जांच के दौरान दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिबंधित धारदार हथियार की ऑनलाइन डिलीवरी करने के आरोप में मिशो के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

रायपुर. डीएड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन का आज 81वां दिन है. न्याय की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थी दण्डवत प्रणाम करते हुए विधानसभा घेराव के लिए शांतिपूर्ण निकले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें आधे रास्ते में ही रोक दिया. मौके पर उपस्थित एसडीएम ने बताया कि अभ्यर्थी बॉन्ड भरकर अनशन पर बैठे हुए हैं, इसलिए उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती. आगे बढ़ने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, PM मोदी पर विवादित टिप्पणी के मामले में हुई कार्रवाई

आमरण अनशन का 81वां दिन : दंडवत प्रणाम करते विधानसभा का घेराव करने निकले डीएड अभ्यर्थी, रास्ते में ही पुलिस ने रोका

लड़की का चक्कर बाबू भैया… पुलिसवाला बनकर लड़की के भाई ने प्रेमी के दोस्त को दी धमकी, दहशत में युवक ने कर ली आत्महत्या, ऐसे हुआ मामले का पर्दाफाश…

रायपुर में साल की पहली नेशनल लोक अदालत, लंबित मामलों का हुआ त्वरित निराकरण

समाज के निर्माणाधीन भवन में रात के अंधेरे में चला दी जेसीबी, कार्रवाई से नाराज बड़ी संख्या लोग पहुंचे थाना…

मध्यप्रदेश और राजस्थान की तुलना में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील के पास है ज्यादा अचल संपत्ति, जानिए पूरा ब्यौरा…

नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

CG Crime : हार खरीदने के बहाने ज्वेलरी दुकान में चोरी, दुर्ग से महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

CG News : प्रतिबंधित धारदार हथियार की ऑनलाइन डिलीवरी पड़ा भारी, ई-कॉमर्स कंपनी मिशो के दो कर्मचारी गिरफ्तार

साय सरकार की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग, एसओजी और एंटी नारकोटिक्स सेल का किया गठन…


बाहरी व्यक्तियों को कुलपति बनाए जाने पर विधानसभा में उठा सवाल, अजय चंद्राकर बोले – छत्तीसगढ़ में मेधा नहीं हैं क्या?

LPG सप्लाई पर कंपनियों का कोटा तय : गैस एजेंसियों को 20 से 25 % कम सिलेंडर की हो रही सप्लाई, लोग परेशान…. संडे को देशभर के बॉटलिंग प्लांट रहेंगे बंद

DGGI की बड़ी कार्रवाई : 12.5 करोड़ की GST चोरी का मास्टरमाइंड अमन सिंह गिरफ्तार

बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं! : गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट, नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार