Maharashtra Legislative Council elections: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (एमएलसी चुनाव) के लिए 18 जून को मतदान होगा। मतदान से पहले ही महाराष्ट्र में बीजेपी नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन (Mahayuti alliance) और शिवसेना उद्धव टाकरे गुट वाली महाविकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) के बीच शह और मात का खेल शुरू हो गया है। इस शह और मात के खेल में सत्तारुढ़ महायुति बाजी मार ली है। महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 में से 6 सीटों पर MVA (महाविकास अघाड़ी) के कैंडिडेट ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसी के साथ ही 17 में से 6 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होना तय़ हो गया है। ठाणे, पुणे, रायगढ़ जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर महायुति अलांयस ने बिना चुनाव लड़े ही कब्जा जमा लिया है।

बता दें कि महाराष्ट्र में इस महीने कुल 17 सीटों पर एमएलसी चुनाव होने हैं। 18 जून को मतदान होगा। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद महायुति में शामिल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

चुनाव की तैयारियों में जुटी महाविकास आघाड़ी के कई उम्मीदवारों के नामांकन वापस लिया है। इससे विपक्षी गठबंधन को को गहरा झटका लगा है। ठाणे स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के उम्मीदवार रवींद्र फाटक निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के उम्मीदवार अभिजीत पवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद फाटक की जीत का रास्ता साफ हो गया। जबकि रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के अनिकेत तटकरे निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के उम्मीदवार बाला माने द्वारा नामांकन वापस लिए जाने के बाद तटकरे की निर्विरोध जीत सुनिश्चित हो गई है।

सुनील टिंगरे ने भी वापस लिया आवेदन

इधर पुणे सीट पर एनसीपी (अजित पवार गुट) के विक्रम काकड़े निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के श्रीकांत पाटील ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा बागी उम्मीदवार सुनील टिंगरे ने भी अपना आवेदन वापस ले लिया, जिससे काकड़े की राह आसान हो गई। इधर चंद्रपुर-वर्धा-गढ़चिरौली निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अरुण लखानी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वहीं यवतमाल सीट पर शिवसेना (शिंदे गुट) के दुष्यंत चतुर्वेदी भी निर्विरोध चुने गए हैं। इन परिणामों के साथ महायुति ने चुनावी मुकाबले से पहले ही 17 में से 6 सीटों पर कब्जा जमा लिया है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m