गिरिडीह। दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को उनके आवास पर आयोजित किया जा रहा है। दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर लगातार लोगों की भीड़ बढ़ रही है।

दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में पहुंचे।

इनमें मंत्री राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन और शिल्पी नेहा तिर्की तथा राज्यसभा सांसद महुआ माजी शामिल हैं। सभी ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को लेकर उनके आवास और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों की मौजूदगी है।