Technology Desk : Apple के नए iPhone 18 Pro सीरीज की एंट्री के बाद पिछली जनरेशन के iPhone 17 Pro मॉडल पर ऑफर्स की शुरुआत हो गई है। Reliance Digital ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक का कॉम्बिनेशन पेश किया है। कंपनी के ऑफर के मुताबिक, इन सभी फायदों को मिलाकर iPhone 17 Pro Max को 71,990 रुपये और iPhone 17 Pro को 56,990 रुपये की प्रभावी कीमत तक खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 Pro Max पर कैसे मिलेगा ऑफर?
iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल की भारत में कीमत 1,49,900 रुपये है। Reliance Digital के ऑफर में इस मॉडल पर 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद इसकी कीमत घटकर 1,39,990 रुपये रह जाती है।
इसके अलावा ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर 55,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू हासिल कर सकते हैं। कंपनी की ओर से 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी दिया जा रहा है।
अगर ग्राहक को सभी अधिकतम लाभ मिलते हैं, तो गणना इस तरह बनती है:
कीमत: 1,49,900 रुपये
इन-स्टोर डिस्काउंट: 9,910 रुपये
एक्सचेंज वैल्यू: 55,000 रुपये तक
एक्सचेंज बोनस: 10,000 रुपये तक
बैंक कैशबैक: 3,000 रुपये तक
इफेक्टिव कीमत: 71,990 रुपये तक
iPhone 17 Pro भी हुआ सस्ता
iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल पर भी इसी तरह का ऑफर मिल रहा है। इसकी मूल कीमत 1,34,900 रुपये है। 9,910 रुपये के इन-स्टोर डिस्काउंट के बाद कीमत 1,24,990 रुपये रह जाती है। अधिकतम 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये के बैंक कैशबैक को जोड़ने पर इसकी प्रभावी कीमत 56,990 रुपये तक बताई गई है।
71,990 रुपये में हर किसी को नहीं मिलेगा iPhone 17 Pro Max
यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। 71,990 रुपये या 56,990 रुपये की प्रभावी कीमत कोई सीधी बिक्री कीमत नहीं है। यह अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक को जोड़कर निकाली गई है।
Reliance Digital के उदाहरण में 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू iPhone 15 Pro के आधार पर दिखाई गई है। आपके पुराने फोन का मॉडल, उसकी कंडीशन, वैल्यूएशन और ऑफर की अन्य शर्तों के आधार पर एक्सचेंज अमाउंट अलग हो सकता है। यानी बिना एक्सचेंज के ग्राहक को इतनी कम कीमत पर फोन नहीं मिलेगा।
iPhone 17 Pro सीरीज में क्या मिलता है?
iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में Apple का A19 Pro चिपसेट दिया गया है। दोनों मॉडल में 120Hz ProMotion डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। वहीं, iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप iPhone 17 Pro या Pro Max खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो एक्सचेंज ऑफर की शर्तों को ध्यान से देखना जरूरी है। पुराने फोन की वास्तविक एक्सचेंज वैल्यू और बैंक कैशबैक के लिए पात्रता के आधार पर आपकी अंतिम कीमत बदल सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले Reliance Digital पर अपने पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और लागू नियम एवं शर्तें जरूर चेक करें। ऑफर की उपलब्धता और शर्तें समय के साथ बदल भी सकती हैं।


