मुंबई के डोंगरी इलाके में दो लाख रुपए के उधारी विवाद में एक 33 वर्षीय युवक को बंधक बनाकर उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं. डोंगरी इलाके में 2 लाख रुपये के लिए 33 वर्षीय युवक का अपहरण कर उसे 48 घंटे भूखा रखा गया और निर्वस्त्र कर पीटा गया. चमड़े की बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया और कथित तौर पर निर्वस्त्र कर लॉज के कॉरिडोर में चलने के लिए मजबूर किया गया.

महाराष्ट्र के मुंबई के डोंगरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें सचिन रानपिसे ने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से 2 लाख रुपए उधार लिए थे. 

8 से 10 जून के बीच सचिन को डोंगरी के एमएम रेजीडेंसी लॉज के कमरा नंबर 104 में सचिन रानपिसे नाम के एक व्यक्ति को करीब 48 घंटे तक खाने पीने के लिए कुछ नहीं दिया गया. मानवता तो तब शर्मसार हुई जब उस सचिन रानपिसे को चमड़े के बेल्ट से बुरी तरह पीटने के बाद नग्न करके लॉज के कॉरिडोर में घूमने पर मजबूर किया.

सचिन रानपिसे ने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से 2 लाख रुपए उधार लिए थे. आर्थिक तंगी के कारण सचिन समय पर पैसे नहीं लौटा पाया. उसने मोहलत मांगी. आरोपी ने मोहलत न देने की बात करते हुए तुरंत पैसे की मांग की. जिसके बाद आरोपी ने खौफनाक अपहरण की साजिश रच डाली.

11 जून को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद सचिन ने डोंगरी पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मजगांव इलाके में जाल बिछाकर पांचों आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल्लाह शौकत भुसारी (21), जुनैद कायमुद्दीन खान (26), मोहम्मद साद पठान (26), अराफात हशम खानानी (24), साहिल शेख (25) शामिल है.

2 लाख के कर्ज के लिए युवक को किया किडनैप, बेल्ट से पीटा और नग्न घुमाया, 5  गिरफ्तार....See more

शिकायत के अनुसार आरोपियों के हमले से सचिन पूरी तरह घायल हो गया है, उसके सिर, हाथ और पीठ पर गहरे जख्म हो गए. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m