अमेरिका और ईरान के बीच तीन महीने से जारी तनाव के बाद समझौते की किरण जागी है. ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस डील पर आज हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच प्रस्तावित समझौता मसौदे, जिसे मेमोरैंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) कहा जाता है उस पर जल्द हस्ताक्षर होने जा रहे हैं.
ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि आज इस पर साइन होंगे. इसके तुरंत बाद होर्मुज स्ट्रेट खुल जाएगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि समझौते के साइन करते ही होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी के लिए खोल दिया जाएगा. वहीं ईरान ने समय सीमा की बात करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया पूरी होने में अभी कुछ दिन और समय लग सकते हैं. व्यापक सहमति बनने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करनेवाले समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर होने जा रहे हैं.
वहीं, सरकारी मीडिया की जानकारी के अनुसार ईरान और अमेरिका के बीच दुश्मनी खत्म करने के लिए प्रस्तावित समझौता फिलहाल टल गया है और रविवार को इस पर हस्ताक्षर नहीं होंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ हमारे रिश्ते पिछली सरकारों के मुकाबले बहुत अलग और बेहतर हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बराक हुसैन ओबामा की डील, JCPOA, परमाणु हथियार पाने का एक आसान, शानदार और सीधा रास्ता थी. ईरान के साथ मेरा समझौता बिल्कुल इसके उलट है. उन्होंने आगे कहा कि जब सब कुछ शांत हो जाएगा, तो हम अपने शानदार B-2 बॉम्बर्स और उनके बेहतरीन पायलटों की मदद से अंदर जाकर उस परमाणु सामग्री (न्यूक्लियर डस्ट) को निकालेंगे जो ग्रेनाइट के पहाड़ों के नीचे गहराई में दबी है.
वहीं शनिवार को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, उन्होंने अमेरिका-ईरान बातचीत के अंतिम चरण में पहुंचने का स्वागत किया.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर लिखा कि संभावित समझौते में अब भी बदलाव संभव हैं, लेकिन इससे यह स्पष्ट हुआ है कि युद्ध के बाद ईरान पहले से अधिक मजबूत होकर उभरा है. अराघची ने कहा कि ईरान यूरेनियम को तरल रूप में संरक्षित रखना चाहता है. उन्होंने कहा कि समझौता दो चरणों में लागू होगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

