सतीश दुबे,डबरा(ग्वालियर) मध्य प्रदेश के डबरा क्षेत्र के इटायल गांव के पास बीते रोज तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुए दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र का माहौल गमगीन कर दिया है। एक साथ पति और पत्नी की मौत से हर किसी की आंखे नम है। पति पत्नी के शव आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए जिसके बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर रख उनके गांव बारोल में किया गया। 

READ MORE: EXCLUSIVE: रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई और तात्या टोपे के किरदार, युवाओं ने ट्रैफिक नियम किए तार-तार, Video Viral

जब ढाई वर्ष के मासूम बेटे ने अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी तो मौके पर मौजूद सभी लोग यह नजारा देख रो पड़े। आपको बता दे कि मृतक पति पत्नी अपने पीछे ढाई साल का एक बेटा और 1 साल की एक बेटी छोड़कर गए हैं। बताया गया है कि दोनों ने परिवार की बिना सहमति के प्रेम विवाह किया था।

ये हे पूरा घटनाक्रम 

बता दे कि बीते रोज डबरा से अपने गांव बरौल जा रहे बाइक सवार पति नरेश जाटव और पत्नी आरती की मौत हो गई। दोनों एक बाइक पर अपनी 1 साल की मासूम बेटी के साथ थे, जिन्हें ट्रक ने टक्कर मारकर घायल किया था। घटना में मासूम बच्ची सुरक्षित बची थी, वहीं इलाज मिलने से पहले ही पत्नी आरती की मौत हो गई थी और पति नरेश की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हुई। 

वहीं घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया था और मुआवजे की मांग की थी। साथ ही टक्कर मारने वाले ट्रक क्रमांक MP 06 C 1220 को देहात पुलिस ने पकड़कर थाने में रखवाया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m