कर्ण मिश्रा, ग्वालियर/ मुरैना। Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

घटना किशनपुर की है जहां 35 वर्षीय आरोपी बलराम सिंह ने अपने घर के आंगन में 32 साल की पत्नी रबीता कुशवाहा, 5 साल के बेटे अतुल उर्फ देवू और  8 साल के आरव पर कुल्हाड़ी से प्राणघात हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद आरोपी घर से कुछ दूर स्थित शिकारपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों को शंका हुई तो उन्होंने दीवार से झांककर देखा तो उनका दिल दहल उठा। घर के आंगन में फर्श पर खून ही खून और 3 लोगों की लाश पड़ी हुई थी। 

उन्होंने फौरन बसैया थाना में इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m