मथुरा। जनपद मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मकरंदगढ़ी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

नशे के विवाद में पत्नी की गला रेतकर हत्या

यह पूरा मामला जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के मकरंदगढ़ी गांव का है। जहां उमेश नाम का व्यक्ति नशे के आदी था। नशे को लेकर आए दिन उसका पत्नी भावना से विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। परिजनों ने जैसे तैसे करके मामला सुलझाया और खाना खाकर सभी सोने चले गए। परिजनों के सोने के बाद उमेश ने भावना के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! शादी के 6 महीने बाद फंदे से लटका मिला शव, पिता बोले- दहेज के लिए मार डाला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीम को रवाना कर दिया गया है।