लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक और महिला दहेज उत्पीड़न की बलि चढ़ गई। शादी के महज 6 महीने बाद ही उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। नवविवाहिता की माता-पिता ने अपनी बेटी की मौत को सुसाइड मानने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
यह पूरा मामला राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का है। जहां के भूपेंद्र सिंह नाम के युवक का विवाह तकरीबन 6 माह पहले श्वेता सिंह नाम की युवती से हुआ था। श्वेता के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी ससुराल में खुश नहीं थी। ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज के लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसका पति भूपेंद्र भी कम दहेज लाने की बात कहकर उसे आए दिन प्रताड़ित करता था।
READ MORE: CM योगी ने सरकारी संपत्ति की चोरी पर जताई नाराजगी, कहा- 2.5 करोड़ की कार से चलने वाला नगर निगम का गमला चुराकर ले गया
10 लाख रुपये मांगे थे कैश
श्वेता के पिता ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये और एक लग्जरी कार देने का दबाव बना रहे थे। जब हमने मांग पूरी न करने की बात कही तो दामाद और उसके परिजनों ने श्वेता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि इसी दहेज की मांग पूरी न होने के चलते उनके दामाद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। अब वे इस मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास कर रहे है।
READ MORE: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CM धामी, पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में हुए शामिल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता के शिकायत पर पुलिस ने दामाद भूपेंद्र सिंह और उसके ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

