लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम, लखनऊ की 413 करोड़ लागत की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्हें विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ढाई करोड़ की कार में चलने वाले नगर निगम का 45 रुपये का गमला चुराकर ले जाते हैं। मेरे मन में आया था उसकी फोटो चौराहे पर लगाऊं कि ये पैसा हमारा नहीं,जनता जनार्दन का पैसा है।

सीएम योगी विपक्ष पर कसा तंज

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि हम गमला लगाते हैं, लोग कार से आकर ले जाते हैं। कार से गमला चुराने का नया मॉडल दिखा। महंगी कारों से लोग गमला चुराकर ले गए, ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चुराया। मेरे मन में आया था उसकी फोटो चौराहे पर लगाऊं। ये पैसा हमारा नहीं, जनता जनार्दन का पैसा है। अब जो भी आता है, कहता है कि लखनऊ साफ है। यही गमला चुराने के बजाए खरीदकर घर में लगाते है।

READ MORE: ‘फर्जी एनकाउंटर के बहाने PDA को डराया जा रहा…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- जाति, धर्म देखकर BJP सरकार एनकाउंटर करवा रही

भ्रष्टाचार के कूड़े को साफ करने का समय लगा

सीएम योगी ने आगे कहा कि पहली बार जनता ने सभी 17 नगर निगमों में मेयर की सीट भाजपा की झोली में डालीं। जिसका परिणाम रहा है कि नगर निगम ने तीन साल में विकास व स्वच्छता का मॉडल दिया। हमें पिछली सरकारों के पापों के गड्ढों को भरने, भ्रष्टाचार के कूड़े को साफ करने में समय भी लगा। विकास पर खर्च होने वाला पैसा जनता का है। उन्होंने आगे कहा कि आम जन का पैसा जन कार्य में ही खर्च होगा। यही भाजपा की डबल इंजन सरकार का विजन है।

READ MORE: तुर्कमेनिस्तान की बेटी को मिला इंसाफ, DNA रिपोर्ट ने खोला राज, अब घर पहुंचेंगी अस्थियां

सीएम योगी ने जनता से शहर स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि शहर को साफ रखने के लिए सिर्फ नगर निगम के महापौर, पार्षद या सफाई कर्मचारी ही जिम्मेदार नहीं हैं। आम जन को जागरूक होना बहुत जरूरी है। अपने घर का कचरा इधऱ-उधर न फेंके। नालियों में कूड़ा न फेंके और न ही प्लास्टिक का उपयोग करें।