लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार पर फेक एनकाउंटर कराने का आरोप लगाया और कहा कि फर्जी एनकाउंटर के बहाने PDA को डराया जा रहा है। सरकार PDA का हक मारना चाहती है। बीजेपी सरकार जाति,धर्म देखकर एनकाउंटर करवाती है।

योगी सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार फेक एनकाउंटर करने की साजिश सरकार लगातार कर रही है। आज हम एक बेहद खतरनाक और संवेदनशील मुद्दे को उठा रहे हैं जो हमारे देश की संस्कृति, संविधान, विधान और स्वस्थ सामाजिक सोच के लिए एक चुनौती बन गया है। यह मुद्दा फर्जी एनकाउंटर का है, फर्जी एनकाउंटर लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ एक बड़ा षडयंत्र है जो संविधान में दिए गए न्याय के राज और सामाजिक न्याय के राज को भी सिरे से नकारता है।

READ MORE: प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने 12 साल किए पूरे, पंकज चौधरी ने कहा- सुरक्षित सीमाओं, आतंकवाद पर कड़े प्रहार और वैश्विक पटल पर…

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि फर्जी एनकाउंटर करने वाले सरकार नहीं अपराधी हैं। उन्होंने बताया कि जौनपुर में एक यादव पुजारी का फर्जी एनकाउंटर हुआ था। तब हमने लड़ाई लड़ी थी, फर्जी एनकाउंटर से परिवार का सोशल एनकाउंटर होता है। कासगंज में एक महिला के साथ फर्जी एनकाउंटर के दबाव में गलत काम किया। उसके पति के एनकाउंटर का डर दिखाकर उसका शोषण किया। कस्टोडियल डेथ में प्रदेश नंबर वन पर है। पुलिसकर्मी हत्या के बोझ से कभी उभर नहीं सकते हैं।