लखनऊ. प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने 12 साल पूरे कर लिए हैं. ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में कर्तव्य, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित शानदार 12 वर्ष पूरे करने पर ढेरों बधाई.
इसे भी पढ़ें- हाइवे पर मौत का तांडवः अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी स्लीपर बस, 7 यात्रियों की उखड़ी सांसें, 24 यात्री गंभीर घायल
आगे उन्होंने कहा, बीते 12 वर्षों में वंचितों का उत्थान सरकार का मुख्य संकल्प बना, आत्मनिर्भरता हर नागरिक की ताकत बनी और जन-भागीदारी से प्रगति एक राष्ट्रव्यापी अभियान में बदल गई. इसी दूरदर्शिता ने एक ‘सशक्त भारत’ का निर्माण किया है, जहाँ महिला सशक्तिकरण, आधुनिक नवाचार, आर्थिक समृद्धि और सांस्कृतिक गौरव का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है.
पंकज चौधरी ने ये भी कहा कि सुरक्षित सीमाओं, आतंकवाद पर कड़े प्रहार और वैश्विक पटल पर बुलंद आवाज के साथ आज भारत एक आत्मनिर्भर और विश्वसनीय महाशक्ति के रूप में खड़ा है. टेक्नोलॉजी, युवा शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों का यह संगम ‘विकसित भारत 2047’ के हमारे बड़े संकल्प को नई गति और ऊर्जा दे रहा है.
इसे भी पढ़ें- वोट यदुवंशियों का लेना है, लेकिन कुर्सी… अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का निशाना, गंभीर आरोप लगाते हुए बताया PDA का मतलब
उन्होंने ये भी कहा कि पीएम आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी क्रांतिकारी योजनाओं ने देश के अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली पहुंचाकर जन-विश्वास को मजबूत किया है. यही अटूट भरोसा आज ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के महामंत्र को धरातल पर सच साबित कर रहा है.

