उन्नाव. जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई. घटना में बस में सवार 7 यात्रियों की मौत हो गई. वहीं 24 यात्री घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढे़ें- वोट यदुवंशियों का लेना है, लेकिन कुर्सी… अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का निशाना, गंभीर आरोप लगाते हुए बताया PDA का मतलब

बता दें कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर घटना उस वक्त घटी, जब एक स्लीपर बस 52 यात्रियों को लेकर दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी. इसी दौरान चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सीधे पुलिया से जा टकराई. उसके बाद बस पलट गई. घटना इतनी भयानक थे कि बस के परखच्चे उड़ गए. वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और यूपीडा मौके पर पहुंची.

इसे भी पढ़ें- लाश, हादसा और हाहाकारः अंतिम संस्कार करने जा रहे 19 लोग भीषण हादसे का शिकार, मंजर देख दहल उठे लोग

वहीं यूपीडा औऱ पुलिस कर्मियों ने बचाव अभियान चलाकर बस में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल भिजवाया. जिसमें से 7 लोगों को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषत कर दिया. वहीं 24 घायलों का इलाज जारी है. मृतकों की पहचान शिवचरन राम,
सुरेश कुमार जायसवाल, विदेशी गुप्ता, विजय कुमार समेत 3 अन्य लोगों की मौत हुई है. पुलिस घटना के पीछे के कारण का पता लगाने में जुट गई है. जांच के बाद ही घटना की वजह का पता चल सकेगा.