लक्ष्य वर्मा, करनाल। जिले के मंगल सेन ऑडिटोरियम से कल 17 जुलाई को सुबह 9 बजे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का महत्वपूर्ण संबोधन लाइव प्रसारित किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जींद से भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन रेल का उद्घाटन करेंगे।

जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

इस की जानकारी देते हुए करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बताया कि इस कार्यक्रम में करनाल जिले के सभी माननीय विधायक, मेयर, जिला परिषद चेयरमैन व सभी जनप्रतिनिधि करनाल के मंगल सेन ऑडिटोरियम मे शामिल होकर ये लाइव प्रसारण देखेंगे।

इको-फ्रेंडली कार्यक्रम की अपील

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम ईको-फ्रेंडली है और सभी से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम मे सभी पेदल, ई-रिक्शा या सीएनजी वाहनों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।