माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। कैथल के हिंदू कन्या विद्यालय में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसमें कृषि मंत्री मुख्य अतिथि होंगे।

राकेश कथूरिया, कैथल। जिले के एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को सुबह 9 बजे जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर वे प्रदेशवासियों को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

कैथल में सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कैथल में भी किया जाएगा। इसके लिए अंबाला रोड स्थित हिंदू कन्या विद्यालय में सुबह 9 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री श्याम सिंह राणा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इनके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, जिला परिषद के अध्यक्ष कर्मवीर कौल, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीलाराम, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, एचएलडीबी चेयरमैन डॉ. अशोक एडवोकेट, लैबरफेड चेयरमैन देवेंद्र पांचाल शामिल होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम की तैयारी सभी पूरी कर ली गई है। उन्होंने आमजन से भी अनुरोध किया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे।