शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने दिवंगत दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की 500 करोड़ रुपये की मानहानि की नोटिस का 25 पन्नों में जवाब दिया है. कानूनी जवाब में सतीश सालियान की ओर से मांगे गए ₹500 करोड़ के मुआवजे को खारिज किया गया है. पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने साफ कहा कि वे न तो माफी मांगेंगे और न ही पोस्ट हटाएंगे.
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान केस में पिता की तरफ से भेजे गए 500 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस का जवाब दिया है.
महाराष्ट्र के बहुचर्चित दिशा सालियान केस में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने नोटिस का जवाब दिया है. कानूनी जवाब में कहा गया है कि 16 सितंबर 2026 को आदित्य ठाकरे के आधिकारिक X अकाउंट से किए गए दोनों पोस्ट में सतीश सालियान का नाम न तो लिया गया और न ही उन्हें पहचानने वाला कोई स्पष्ट संदर्भ दिया गया.
जवाब में आदित्य ठाकरे के उस बयान को दोहराया गया है कि मैं दिशा सालियान से कभी मिला या उन्हें जाना तक नहीं. वकील ने कहा कि आदित्य ठाकरे अपने इस बयान पर कायम हैं.
शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियन द्वारा भेजे गए ₹500 करोड़ के मानहानि के नोटिस का जवाब दिया है. यह नोटिस महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री के बयानों और कोर्ट में पेश किए गए कुछ तर्कों और हलफनामे के आधार पर भेजा गया था.
आदित्य ठाकरे की ओर से दोनों पोस्ट हटाने, सार्वजनिक माफी मांगने और अंग्रेजी तथा मराठी में सोशल मीडिया पर माफीनामा प्रकाशित करने की मांग भी खारिज कर दी गई है. जवाब में कहा गया है कि पोस्ट में कोई झूठा या मानहानिकारक बयान नहीं है.
आदित्य ठाकरे की ओर से कहा गया है कि उनके पोस्ट का निशाना सतीश सालियान नहीं, बल्कि उनके खिलाफ चल रहा कथित राजनीतिक और मीडिया अभियान था. few individuals और vested interests जैसे शब्द व्यापक राजनीतिक और मीडिया अभियान के संदर्भ में इस्तेमाल किए गए थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


