ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक टीएमसी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक में पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “जो हारे हैं, उन्हें जबरदस्ती हराया गया है। मैं पश्चिम बंगाल पुलिस, सीआरपीएफ, भाजपा समर्थक मुख्य निर्वाचन अधिकारी और चुनाव आयोग की निंदा करती हूं। 1500 से अधिक पार्टी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया गया। मुझे धक्का-मुक्की की गई। 

ममता बनर्जी ने टीएमसी के नव निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक में एक बार फिर कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उन्होंने धोखा देने वाले नेता को पार्टी से निकालने की बात कही है.

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर ऐतराज जताते हुए टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने एक भार कहा कि उनके जो उम्मीदवार हारे हैं उन्हें साजिश के तहत जबरदस्ती हराया गया है. उन्होंने इसके लिए चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल पुलिस, CRPF और मुख्य चुनाव अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के 1500 से ज्यादा कार्यालयों पर कब्जा कर लिया गया.

टीएमसी चीफ ने कहा कि यह चुनाव नहीं, बल्कि एक अत्याचार था। ममता ने कहा, अब अगर ज़रूरत पड़ा तो हम अंतरराष्ट्रीय अदालत जाएंगे. टीएमसी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक में पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “बंगाल के बाद अब इंडिया गठबंधन की टीम एकजुट है। मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। वे मुझे बर्खास्त कर दें। मैं चाहती हूं कि यह काला दिन हो।

विधानसभा के पहले दिन काले कपड़े पहनें। जिन्होंने विश्वासघात किया है, उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में बड़ी हलचल सामने आई है। ममता बनर्जी की बुलाई बैठक से 10 विधायक गायब रहे। वहीं ममता बनर्जी ने कहा, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, वे चाहें तो मुझे बर्खास्त कर दें।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक ममता बनर्जी ने टीएमसी के नव निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक में कहा, ‘बंगाल के बाद अब INDIA गठबंधन की टीम एकजुट है. मैं इस्तीफा नहीं दूंगी. चाहे वे मुझे बर्खास्त कर दें. मैं चाहती हूं कि यह काला दिन हो. हमें मजबूत रहना होगा.  

टीएमसी प्रवक्ता और विधायक कुणाल घोष ने कहा, ‘हिंसा को रोकना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है. बीजेपी ने जो कहा था और जो जमीन पर हो रहा है वो बिल्कुल इसके उलट है. जो हिंसा हो रही है वो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद सरकार गठन की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू हो गई है. निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार करते हुए जनादेश पर सवाल उठाए हैं.

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बुधवार (6 मई 2026) को स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग की भूमिका केवल चुनाव कराने और परिणाम अधिसूचित करने तक सीमित है, इसके आगे की प्रक्रिया पूरी तरह संविधान के तहत होती है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m