जालंधर. जालंधर में पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ आज 10 दिनों के अंदर दूसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचीं। दफ्तर पहुंचने के बाद उन्होंने रजिस्टर में अपनी पेशी को लेकर हस्ताक्षर किए। कंवलप्रीत बराड़ से मोहाली के एक प्रोजेक्ट से जुड़ी कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की जा रही है। इससे पहले ED ने उन्हें 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां उनसे करीब साढ़े 8 घंटे तक पूछताछ हुई थी।
दूसरी बार पूछताछ के लिए ED ने बुलाया
पुलिस की FIR के आधार पर ED इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। इस मामले में मुख्य प्रमोटर अजय सहगल को ED पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक, मामला मोहाली स्थित प्रोजेक्ट से जुड़ा है। ED की जांच में प्रोजेक्ट के लिए जमीन के लैंड यूज में बदलाव यानी चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) की मंजूरी में कथित अनियमितताओं की भी जांच की जा रही है।
इसी कड़ी में संबंधित अधिकारियों और प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, इस मामले में सामने आए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
मोहाली और चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर छापेमारी
आपको बता दें कि मोहाली और चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर छापेमारी जांच आगे बढ़ने के बाद ED ने मोहाली और चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। एजेंसी ने सनटेक सिटी के प्रमोटर अजय सहगल के अलावा अन्य अधिकारियों और निदेशकों से भी पूछताछ की। अब IAS कंवलप्रीत बराड़ से दूसरी बार हुई पूछताछ को इसी जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है।
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

