रूस की राजधानी मॉस्को में शनिवार को IED विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत और 21 से अधिक लोग घायल हो गए. यह ब्लास्ट कुद्रिंस्काया स्क्वायर में एक रेस्टोरेंट के पास जोरदार धमाका के साथ हुआ. नेशनल एंटी-टेररिज्म कमेटी ने सरकारी समाचार एजेंसी RIA नोवोस्ती को बताया कि यह धमाका होममेड बम के फटने से हुआ है. रूस की सरकारी मीडिया और मॉस्को पुलिस ने इस हादसे की पुष्टि की है.

रूसी अधिकारियों के अनुसार यह विस्फोट शनिवार शाम को मध्य मॉस्को में एक महंगे रेस्टोरेंट के पास हुआ, जब वहां एक प्राइवेट कार्यक्रम चल रहा है.

मॉस्को के कुद्रिंस्काया स्क्वायर में एक रेस्टोरेंट के पास जोरदार धमाका हुआ. धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हुए हैं. ये हादसा मॉस्को के कुद्रिंस्काया स्क्वायर स्थित एक ऊंची इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने रेस्टोरेंट में हुआ. धमाका एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के फटने से हुआ.

रूसी अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला विस्फोटक लेकर रेस्टोरेंट में घुसने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सुरक्षा गार्ड ने उसे रोक दिया. मृतकों में कथित महिला हमलावर, एक सुरक्षा गार्ड और एक ग्राहक शामिल हैं. जांबकारी के अनुसार, महिला रेस्टोरेंट के भीतर आईईडी (IED) ले जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन प्रवेश द्वार पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उसे अंदर जाने से रोक दिया. इसी दौरान विस्फोट हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

धमाका स्थानीय समयानुसार रात करीब 8 बजे से ठीक पहले ‘बाल्जी रोसी’ नाम के इटैलियन रेस्टोरेंट के पास हुआ. रेस्टोरेंट की वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को एक प्राइवेट इवेंट होने की वजह से आम ग्राहकों के लिए रेस्टोरेंट बंद रखा गया था. वरना मौतों की संख्या बड़ी हो सकती थी. 

शुरुआती मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा था कि ये धमाका गैस सिलेंडर फटने की वजह से हो सकता है, लेकिन बाद में खुलासा हुआ है कि एक महिला होममेड बम लेकर यहां पहुंची थी, जिसके फटने से ही ये धमाका हुआ है. आंशका जताई जा रही है कि बम को किसी दूसरे व्यक्ति ने रिमोट कंट्रोल से उड़ाया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m