पेरू के नाजका शहर के पास शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया. प्लेन में नाज्का लाइंस देखने जा रहे पर्यटक सवार थे. इस प्लेन में 2 पायलट्स के सहित 13 पर्यटकों की मौत हो गयी. नाज्का नगर पालिका प्रशासन ने अपने फेसबुक पेज पर जारी एक बयान में हादसे की पुष्टि की है.

ये विमान पर्यटकों को प्रसिद्ध 2000 साल पुरानी नाज्का लाइन्स दिखाने के लिए ले जा रहा था. नाज्का सरकार के मुताबिक, क्रैश हुए प्लेन ने पास के शहर ‘इका’ से उड़ान भरी थी.

पेरू के नाज्का शहर के बाहर शनिवार को पर्यटकों को ले जा रहा एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया. नाज्का लाइन्स के पास पहुंचने के बाद प्लेन खेत में जाकर गिरा. इसमें आग लग गई. इसे पेरू की कंपनी एयरोडियाना (Aerodiana) ऑपरेट कर रही थी. नाज्का सरकार ने बताया कि प्लेन पास के शहर इका से उड़ा था.

एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी पिछले 14 सालों से ‘सेसना ग्रैंड कारवां’ विमानों के जरिए पर्यटकों को नाज्का लाइंस की हवाई यात्रा करा रही है. नाज्का लाइन्स को पूरी तरह से केवल प्लेन या व्यूइंग टावर से ही देखा जा सकता है. इसलिए प्लेन पर्यटकों को लेकर निकला था.

हादसे के बाद प्लेन के मलबे के पास जले हुए शव बिखरे पड़े थे. हादसे की जांच की जा रही है. पेरू की कंपनी एयरोडियाना ने कोई कमेंट नहीं दिया.

नाजका लाइन्स, रेगिस्तान में बनी जियो-ग्लिफ का एक समूह है, जिसे सैकड़ों साल पहले पेरू के मूल निवासियों ने बनाया था. इन लाइन्स से जानवरों की आकृतियां बनती हैं.

पेरू के व्यापार और पर्यटन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 11 विदेशी पर्यटक और दो चालक दल के सदस्य सवार थे. अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान ने पास के इका (Ica) शहर से उड़ान भरी थी. इस विमान का संचालन पेरू की निजी एयरलाइन एयरोडियाना (Aerodiana) कर रही थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m