भारत सरकार ने 2002 बैच के आईएफएस अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है. वे अब रुद्र गौरव श्रेष्ठ की जगह लेंगे, जिन्हें तुर्की में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है. विश्वेश नेगी ईरान में नियुक्ति से पहले नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरथ थे. यह नियुक्ति पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुई है.

भारत ने 2002 के IFS अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में अपना अगला राजदूत नियुक्त किया है. यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में दी है.

भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अफसर विश्वेश नेगी की राजदूत के रूप में नियुक्ति भारत और ईरान के बीच संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों देशों के बीच करीबी रणनीतिक, आर्थिक और ऊर्जा संबंध हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, वह जल्द ही ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचकर अपनी नई डिप्लोमैटिक जिम्मेदारी संभालेंगे.

 विश्वेश नेगी काफी अनुभवी डिप्लोमेट माने जाते हैं. विश्वेश नेगी वर्तमान में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव के रूप में सेवा दे रहे थे. विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर, उन्होंने विदेश नीति से जुड़े अहम मामलों और द्विपक्षीय संबंधों को संभालने में कई बार अहम भूमिका निभाई है.

भारत और ईरान के बीच रणनीतिक और व्यापारिक संबंध अभी एक अहम मोड़ पर हैं, ऐसे में  नेगी की भूमिका अहम मानी जा रही है. विश्वेश नेगी 2022 में भारत सरकार के रक्षा विभाग में OSD के तौर पर भी सेवा दे चुके हैं. जहां उन्होंने भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग से जुड़ी चुनौतियों और रणनीतियों पर काम किया था.

भारतीय विदेश सेवा के 2002 बैच के अफसर विश्वेश नेगी अभी विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के साथ भारत के संबंधों को संभालते हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m