आईआईटी पटना की छात्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. पूरे देश में प्रदर्शन के दौरान एक समान SOP का पालन किए जाने की मांग की है. NEET-UG विरोध प्रदर्शन में घायल छात्रा ने पुलिस के लिए नेम बैज और भीड़ को काबू करने के एक जैसे नियमों (SOP) के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई कर सकता है. 

तोशीवा यादव 20 जुलाई को आयोजित उस प्रदर्शन में शामिल थीं, जिसमें प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में घायल आईआईटी पटना छात्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दखल याचिका दायर, पुलिस की पहचान और भीड़ नियंत्रण के लिए समान प्रोटोकॉल की मांग. साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी पर नेम बैज अनिवार्य करने की भी मांग की है. जिससे ऐसी कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों की पहचान हो पाए.

तोशिवा यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की भी मांग की है. सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई कर सकता है. 

IIT पटना पढ़ने वाली 27 वर्षीय तोशिवा दिल्ली के जंतर मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन में घायल हो गई थी. उनका आरोप है कि प्रदर्शन स्थल से लौटते समय पुलिसकर्मियों ने उन पर हमला किया. उन्होंने दावा किया कि हमलावर पुलिसकर्मी वर्दी में थे, लेकिन उनके नाम-पट्ट या पहचान बैज नहीं लगे थे. उनका दावा है कि उनके सिर के पिछले हिस्से में गहरा घाव हुआ, जिसके लिए तुरंत इलाज और टांके लगाने की ज़रूरत पड़ी.

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आवश्यकता से अधिक बल का प्रयोग किया गया, जिससे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए और कुछ बेहोश भी हो गए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m