बलूचिस्तान में विद्रोह और अफगानिस्तान से रिश्ते बिगड़ने के बाद और अपनी नाकामियों पर मिल रहे तानों से बुरी तरह बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने अब एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. सेना के प्रवक्ता (DG ISPR) अहमद शरीफ चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहर उगलते हुए बड़ा बयान दिया है. अहमद शरीफ ने मुस्‍ल‍िमों को काफ‍िरों से दूर रहने की नसीहत दे डाली. इतने बड़े स्तर के अधिकारी को नफरती बयान देना यह साबित करता है कि पाकिस्तान के नस नस में सिर्फ जहर भरा हुआ है.

अहमद के बयान ने न सि‍र्फ कूटनीतिक नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैं बल्‍क‍ि पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर द‍िए हैं.

मामला है कुछ दिन पहले ही अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के एक मंत्री ने भारत का दौरा किया था. अफगानी मंत्री को भारत दौरे पर इतना मान-सम्मान और अपनापन मिला कि उन्होंने कहा था कि भारत और अफगानिस्तान के लोगों का डीएनए एक ही है. दोनों देशों के बीच पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों की बात कही थी.

बस फिर होना था क्या. हमारे पड़ोसी को इसी बात की इतनी मिर्ची लग गयी कि तालिबान मंत्री के बयान पर जवाब देते हुए पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता ने कुरान की एक आयत तक का जिक्र कर दिया. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को काफिरों यानी गैर मुसलमानों को अपना दोस्त या रक्षक नहीं बनाना चाहिए.

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने आगे कहा कि हम शुक्रगुजार हैं कि अफगान यह बात मान ली. एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में अहमद शरीफ ने मुस्‍ल‍िमों को काफ‍िरों से दूर रहने की नसीहत दे डाली. अहमद ने कहा, ‘अफगान कहते हैं कि उनका और भारतीयों का DNA एक जैसा है. अगर ऐसा है तो अफगान मुसलमान कैसे हो सकते हैं’? 

पाकिस्तानी प्रवक्ता इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने भारत की सत्ताधारी पार्टी BJP-RSS पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि तालिबान और भारत के बीच ‘मालिक और गुलाम’ जैसा रिश्ता है. अहमद ने बलूचिस्तान के मौजूदा हालात और वहां हो रहे विद्रोह को लेकर आरोप लगाया क‍ि बलूचिस्तान में जारी हिंसा के पीछे ‘बाहरी ताकतों का पावर प्ले’ है. 

उन्होंने आरोप लगाया कि तालिबान सरकार भारत के इशारों पर काम कर रही है. भारत और तालिबान शासन के बीच सुधरते कूटनीतिक और आर्थिक रिश्तों से इस्लामाबाद और रावलपिंडी की बेचैनी स्पष्ट रूप से सामने आ रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m