राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से मंत्री गौतम टेटवाल द्वारा एक शिक्षक को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिक्षक ने वीडियो जारी कर मंत्री से जान को खतरा बताया है। शिक्षक ने मामले की शिकायत सीएम डॉ मोहन यादव, मुख्य सचिव, डीजीपी समेत एसपी से की है।
दरअसल मंत्री गौतम टेटवाल पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी एससी जाति प्रमाण पत्र लगाया है। गौतम टेटवाल की विधानसभा सारंगपुर के कन्या शाला स्कूल के शिक्षक सुभाष शर्मा का आरोप है कि मंत्री ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। मंत्री टेटवाल की धमकी से शिक्षक स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं।
शिक्षक का आरोप है मंत्री ने उन्हें धमकी देते हुए कहा है तुमने ही जाति वाली शिकायत कराई है, झूठे केस में फंसवा दूंगा, जान से मरवा दूंगा। पीड़ित शिक्षक ने कहा मंत्री ने धमकी देते हुए कहा कि आरटीआई के तहत मेरी जाति के बारे में जानकारी ली गई है। शिक्षक ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कभी भी मेरी हत्या हो सकती है। इस पूरे मामले की शिकायत शिक्षक ने DGP और राजगढ़ एसपी से भी की है।
देर रात थाने में पारदी समाज की महिलाओं का बवालः कार्रवाई के विरोध में किया चक्काजाम, नवजात शिशु को
घोर कलियुगः 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, 42 वर्षीय आरोपी शाकिर गिरफ्तार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

