कुमार इंदर, जबलपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रहे एक क्लीनिक पर बड़ी कार्रवाई की है। पनागर के खिलौता स्थित साईं मंगलम कॉलोनी में एक आवासीय मकान के भीतर बिना किसी वैध डिग्री के अवैध क्लीनिक चलाया जा रहा था, जिसे प्रशासन ने सील कर दिया है।

संयुक्त टीम का छापा और भारी मात्रा में जब्ती

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को घर के अंदर अवैध रूप से अस्पताल जैसी सुविधाएं संचालित किए जाने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर टीम ने औचक निरीक्षण कर छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में मेडिकल सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं- 6 बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर, विभिन्न प्रकार के इंजेक्शन और खून की थैलियां, बेबी वार्मर, भारी मात्रा में सरकारी दवाएं और अबॉर्शन किट।

दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलानः 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’,

बिना डिग्री के चल रहा था खेल

जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी महिला प्रीति केवट द्वारा यह अवैध क्लीनिक संचालित किया जा रहा था। आरोपी महिला के पास न तो कोई वैध मेडिकल डिग्री है और न ही किसी प्रकार का पंजीयन या लाइसेंस मौजूद है। प्रशासन ने मौके से सारा सामान जब्त कर लिया है और क्लीनिक को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m