IMF On Indian Economy: अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran War) और ट्रंप के टैरिफ (Trump Tariffs) नीतियों के कारण दुनिया के सभी देशों की अर्थव्यवस्थाएं इस समय सुस्ती से जूझ रही हैं। ऐसे नाकारात्मक माहौल में भी भारत ने एक बार फिर अपनी आर्थिक ताकत का लोहा मनवाया है। भारत की अर्थव्यवस्था कमाल का प्रदर्शन कर रही है। वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत की रियल जीडीपी (GDP) ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही है। 7.8% GDP ग्रोथ देखकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ ने भारत की जमकर तारीफ की है। IMF ने भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन कहा है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने इस प्रदर्शन की तारीफ करते हुए नए सांख्यिकीय सुधारों का स्वागत किया। आईएमएफ का साफ तौर पर मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है। ये उछाल ऐसे समय में आया है जब कई बड़े देश मंदी के खतरे से डरे हुए हैं।

आईएमएफ की प्रवक्ता जूली कोजैक ने भारत की इस रफ्तार की वजहें विस्तार से बताई। कोजैक के मुताबिक, 7.8 प्रतिशत की ये ग्रोथ उनके स्टाफ की उम्मीदों से काफी ऊपर रही। इस जोरदार उछाल के पीछे सबसे बड़ी वजह सर्विस सेक्टर में आई तेजी है। इसके साथ ही भारतीय निर्यात (Exports) में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मजबूत घरेलू बाजार के साथ-साथ ग्लोबल मांग ने भी भारत की तरक्की को रफ्तार दी है। सर्विस सेक्टर लगातार देश की पूरी अर्थव्यवस्था में अपना सबसे बड़ा योगदान दे रहा है। ये आंकड़े बताते हैं कि भारत का बुनियादी ढांचा सही दिशा में काम कर रहा है।

नए आर्थिक सुधारों का स्वागत

अलावा आईएमएफ ने भारत सरकार के सांख्यिकीय सुधारों (Statistical reforms) की भी जमकर तारीफ की है। सरकार ने जीडीपी के नए आंकड़ों में एक नया औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) तथा एक नया उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) शामिल किया है। इन नए बदलावों से देश की आर्थिक गतिविधियों को मापने में ज्यादा सटीकता आने की उम्मीद है। आईएमएफ ने डेटा क्वालिटी को बेहतर बनाने की दिशा में भारत के प्रयासों का खुले दिल से स्वागत किया है। ये सुधार इसलिए भी खास हैं क्योंकि इनसे नीति निर्माताओं तथा अर्थशास्त्रियों को सही समय पर एकदम सटीक फैसले लेने में काफी मदद मिलेगी।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m