हेमंत शर्मा, इंदौर। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों से उलझने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोपों के बीच कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पालदा क्षेत्र में अवैध ठेले हटाने पहुंची नगर निगम की रिमूवल टीम की कार्रवाई में बाधा डालने के मामले में भंवरकुआं थाना पुलिस ने पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज की है। सहायक रिमूवल अधिकारी की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई को पार्षद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पार्षद के खिलाफ लगातार lalluram.com ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था और पार्षद की गुंडागर्दी को सार्वजनिक किया था जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे ही मामले में एक्शन लेते हुए पार्षद कुणाल चौधरी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया है।
नगर निगम की टीम के सामने खड़े हुए पार्षद, पुलिस तक पहुंचा मामला
नगर निगम की रिमूवल टीम पालदा क्षेत्र में अवैध ठेले हटाने पहुंची थी। इसी दौरान वार्ड 75 के कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी पर सरकारी वाहनों के सामने बैठकर कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप लगा। शिकायत में नगर निगम के ट्रक के पहिये की हवा निकालने का आरोप भी शामिल है।मामले में सहायक रिमूवल अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद भंवरकुआं थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया।
पार्षद की गुंडागर्दी ! सड़क पर ठेले हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से बदसलूकी, गाड़ी के सामने धरने पर बैठे
ठेले वालों के समर्थन में विरोध, अब खुद कानूनी कार्रवाई का सामना
नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पार्षद की भूमिका अब सवालों के घेरे में है। जनप्रतिनिधि होने के नाते ठेले वालों की समस्या उठाना उनका अधिकार है, लेकिन यदि सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने और वाहनों को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो मामला गंभीर हो सकता है।
पार्षद कुणाल पर भाजपा प्रवक्ता के गंभीर आरोपः ठेले वालों से 200 रुपए रोज वसूली से लेकर अवैध कॉलोनियों
पुलिस की FIR से बढ़ी सियासी हलचल
कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद नगर निगम की कार्रवाई और ठेले वालों के मुद्दे पर राजनीतिक हलचल तेज हो सकती है। हालांकि यातायात सुधार कार्य में बाधक बन रहे ठेलो को हटाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची थी लेकिन एक जनप्रतिनिधि होने के नाते सहयोग करने की जगह उन्होंने विरोध कर दिया जिसको लेकर अब कुणाल चौधरी को कानूनी देवपेज का सामना करना पड़ेगा
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

