प्रदीप मालवीय, उज्जैन। सप्ताह में सिर्फ पांच दिन काम करने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी इस महीने में दूसरी बार फिर हड़ताल जाएंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। इस हड़ताल में उज्जैन शहर के 297 बैंक शाखाओं के 4000 से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे।

दरअसल, 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने से पांच दिन बैंक बंद रहेगी। अब बैंक 1 अक्टूबर को खुलेंगे, जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश रहेगा। राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल होने के कारण आरबीआई ने आदेश जारी कर 27 सितंबर रविवार को भी बैंक खुलने के निर्देश दिए है। यूनियन नेता यू एस छाबड़ा ने बताया कि फाइव डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी देशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: एमपी के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर सभी कलेक्टरों से तलब की गई जानकारी, बुलाई जा सकती है समीक्षा बैठक

बैंककर्मी इससे पहले 11 सितंबर को भी हड़ताल कर चुके है। बैंक कर्मचारी अब दूसरी बार हड़ताल पर जा रहे है। बैंक कर्मचारी टॉवर चौक से रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। यूनियनों का कहना है 8 मार्च 2024 को केंद्र सरकार और बैंक यूनियनों के बीच पांच दिनी बैंकिंग व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी थी, लेकिन वित्त मंत्रालय की ओर से अब तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के उज्जैन संयोजक यू एस छाबड़ा ने बताया कि इस हड़ताल में देशभर के करीब आठ लाख बैंक कर्मी और उज्जैन से 1500 बैंककर्मी शामिल होंगे। वहीं 5 दिन बैंक बंद रहने के कारण व्यापारी भी पशोपेश में है। ऑटो पार्ट्स व्यापारी गोपाल सीतलानी ने बताया कि हम पहले ही यूपीआई ट्रांजैक्शन की मार झेल रहे हैं, बाजार के हालात खराब है और ऐसे में लगातार 5 दिन बैंकिंग सुविधाएं बंद होने से हमारा व्यापार ठप होने के कगार पर पहुंचेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m