अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में भारी उछाल और पश्चिम एशिया (West Asia) में तनाव के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद, टाटा के मालिकाना हक वाली एअर इंडिया (Air India) ने एक बड़ा फैसला लिया है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संख्या में कटौती की है. एअर इंडिया ने जून से अगस्त 2026 तक तीन महीने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से कम करने या पूरी तरह से निलंबित करने का फैसला किया है।
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से विदेशी यात्रा कम करने की अपील की थी. इस बीच, एअर इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है. एअर इंडिया ने कई रूटों पर फ्लाइट्स की संख्या को एडजस्ट किया है.
एअर इंडिया ने कहा है कि हर महीने 1200 इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन करेगा, जिससे एक मजबूत इंटरनेशनल नेटवर्क बना रहेगा, जो पांच महाद्वीपों से होकर जाएगा. एअर इंडिया का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वह 1 साल तक सोना नहीं खरीदें. साथ ही विदेशी यात्राओं को भी कम करें, ताकि संकट के समय में भारतीय रुपये की गिरावट और भारतीय अर्थ्व्यवस्था पर दबाव को कम किया जा सके. अभी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया 95 लेबल के पार पहुंच चुका है और 96 मार्क की ओर तेजी से बढ़ रहा है.
प्रधानमंत्री की विदेश यात्राएं कम करने की अपील और बढ़ते कच्चे तेल के दाम के बीच एअर इंडिया (Air India) ने बड़ा फैसला लिया है. एअर इंडिया ने आधिकारिक तौर पर अपने इंटरनेशनल ऑपरेशन में कटौती का ऐलान किया है.
उत्तरी अमेरिका के लिए हर हफ्ते 33 फ्लाइट्स, यूरोप के लिए हर हफ़्ते 47 फ्लाइट्स, UK के लिए हर हफ़्ते 57 फ्लाइट्स, ऑस्ट्रेलिया के लिए हर हफ़्ते 08 फ्लाइट्स, सुदूर पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया और SAARC क्षेत्रों के लिए हर हफ़्ते 158 फ्लाइट्स, और मॉरीशस (अफ्रीका) के लिए हर हफ़्ते 07 फ्लाइट्स चलाई जाएंगी.
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण एयरलाइन उद्योग पर अत्यधिक दबाव है। विमान ईंधन (ATF) की कीमत 160 डॉलर प्रति बैरल से अधिक पहुंच गई है, जो एयरलाइन की परिचालन लागत का 40% से अधिक हिस्सा है। इस फैसले से गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों को कम उड़ानें मिलेंगी और टिकट की कीमतें अधिक रहने की संभावना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

